महिला अधिकार के लिए लडूगी : जुली महासेठ
कैलास दास,जनकपुर, कार्तिक १२ । धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर ३ से नेकपा एमाले की उम्मेदवार जुली महतो महासेठ ने कहा है की महिला के हक अधिकार के लिए कोई भी कदम चलने के लिए तैयार हूँ ।
मंगलवार को धनुषा के देवपुरा रुपैठा मे सम्पन्न चुनावी सभा को सम्बोधन करते हुए उन्होने कहा जब तक महिला शिक्षित नही होगी अधिकार और विकास सम्भव नही होगा । इसलिए शिक्षित होना बहुत आवश्यक है । उन्होने यह भी कहा कि महिला ही महिला के मर्म और पीडा को समझ सकती है । इस लिए अगर हम जीत कर गए तो हमारी प्रथम मुद्दा महिला का अधिकार ही होगा उन्होने कहा ।
एमाले के देवपुरा रुपैठा गाव इकाई कमिटी के अध्यक्ष सत्य नारायण साह की अध्यक्षता मे हुआ वह समारोह मे समानुपातिक उम्मेदवार वेद कुमारी मण्डल, राष्ट्रिय प्रतिनिधि सदस्य मोहम्मद कैश, अञ्चल कमिटी सदस्य राम अशिष महासेठ, जिल्ला सदस्य उमाकान्त झा, अखिलेश झा सहित के व्यक्ति की सहभागिता थी ।
उसी प्रकार धनुषा निर्वाचन क्षेत्र नम्बर ४ के एमाले उम्मेदवार श्रीप्रसाद साह के घरदैलो कार्यक्रम जनकपुर नगरपालिका ५ और ६ मे सम्पन्न हुआ है ।
उस कार्यक्रममे दाहा चौक पर सम्बोधन करते हुये एमाले नेता श्रीप्रसाद साह ने कहा कि चुनाव मे जित कर विकास नही करने वाले नेताओं को पहचान कर मत दे नही तो विगत के संविधान सभाके चुनाव जैसा नही होगा यह कहा नही जा सकता है । नेताओं से जनकपुर भरा हुआ है परन्तु जनकपुर ही सबसे ज्यादा गन्दी दिखती है । मेरा प्रथम अभियान के रुप मे जनकपुर को धार्मिक पर्यटकीय स्थल कैसा बनाया जाए वह होगा उन्होने कहा ।
कार्यक्रम मे समानुपातिक तर्फ से उम्मेदवार रहे शितल झा , राम हृदय प्रसाद, जिकस हफिज अन्सारी, नगर अध्यक्ष शम्भु पासवान, मोहरर्म युवा कमिटी के अध्यक्ष अलि हसन, ईश्वर मण्डल सहित के वक्ताओं ने अपना विचार रखा था ।

