Fri. Sep 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विदेशी षड्यंत्र के चलते नेपाल धर्म निरपेक्ष राष्ट्र वना : शंकराचार्य

 
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती

जनकपुरधाम (नेपाल), मिश्री लाल मधुकर ।  विदेशी षड्यंत्र के चलते विश्व का एकमात्र हिन्दू राष्ट्र धर्म निरपेक्ष वना।
उपरोक्त बातें पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने राम नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर के प्रांगण में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिन्दू राष्ट्र सम्मेलन में प्रमुख अतिथि से वोलते हुए कहीं। शंकराचार्य ने कहा कि नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में मस्जिद, मदरसे खुल रहे है। जिसमें भारत विरोधी क्रिया कलाप हो रही है। यह भारत और नेपाल के लिए घातक है। दुसरी ओर इसाई मिशनरी भी एन. जी. ओ. के माध्यम से धर्मांतरण करवा रहे हैं। शंकराचार्य ने कहा कि जातिवाद, छुआछूत से उपर उठो तथा सनातन धर्म की रक्षा करो। शंकराचार्य ने जोर देकर कहा कि आजादी के समय देश में 15हजार गुरु कुल थे और मदरसे 500से भी कम। आज उसके विपरीत है। गुरुकुल समाप्त होने की कगार हैं। हिन्दू राष्ट्र के लिए जन चेतना लाने की सलाह भी दी। जानकी मंदिर के महंथ की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   त्रिशूली-3 'बी' जलविद्युत परियोजना: कीचड़ और मलबे के कारण बचाव कार्य में भारी चुनौती, 178 लोग अभी भी लापता

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com