Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाक अधिकृत कश्मीर की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने पीएम मोदी से मांगी मदद

 


पीओके की एक सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता ने वीडियो संदेश जारी कर पीएम मोदी से मदद मांगी है। पीड़िता ने बताया कि वो सात वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रही है और उसे तथा उसके बच्चों को जान का खतरा है।उस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आश्रय व सुरक्षा की मांग की है। पीड़िता सात वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रही है और उसे तथा उसके बच्चों को जान का खतरा है। एक भावुक वीडियो संदेश में दुष्कर्म पीड़िता ने कहा, ‘मैं सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता हूं और पिछले सात वर्षों से न्याय की लड़ाई लड़ रही हूं। गुलाम कश्मीर की पुलिस, सरकार व न्यायपालिका मुझे न्याय दिलाने में अक्षम है।’

यह भी पढें   अत्यधिक गर्मी तथा पूर्वानुमान में आधारित पूर्वकार्य कार्यशाला

पीड़िता ने कहा कि, ‘मैं इस वीडियो के जरिये प्रधानमंत्री मोदी से अपील करती हूं कि वे हमें भारत आने की अनुमति दें। मुझे और मेरे बच्चों को जान का खतरा है। स्थानीय पुलिस व एक वरिष्ठ राजनेता मेरी किसी भी समय हत्या करवा सकते हैं। कृपया हमें आश्रय व सुरक्षा प्रदान करें।’ उल्लेखनीय है कि पीड़िता के साथ वर्ष 2015 में छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जब उसने गुलाम कश्मीर के एक शीर्ष पदाधिकारी से मामले की शिकायत की तो यह कहते हुए चुप कराने की कोशिश की गई कि वह एक शादीशुदा महिला है।

यह भी पढें   भारत के निमंत्रण को हमने सकारात्मक रुप में लिया है – विदेश मंत्री खनाल

अपने पहले के वीडियो में पीड़िता ने पूरी घटनाक्रम का जिक्र किया है। साथ ही उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के नाम भी बताए थे। जिनमें हारून राशिद, ममून राशिद, जमील शफी, वकास अशरफ, सनम हारून समेत तीन अन्य के नाम शामिल हैं। पीड़िता ने बताया है कि उसने न्याय के लिए पुलिस से लेकर राजनेताओं से संपर्क किया, लेकिन अभी तक उसे कोई सफलता नहीं मिली है।

यह भी पढें   बाढ़ पीड़ितों के लिए जयनगर चैंबर ने राहत कोष में दिया सहयोग भारतीय मुद्रा के 2 लाख 51 हजार रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में जमा

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com