जनमत पार्टी ने फाइनल किया उम्मीदवारों की नामावली, टिकट वितरण शुरु
काठमांडू, १९ अप्रील । वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव को लक्षित करते हुए जनमत पार्टी ने उम्मीदवारों की नामावली फाइनल किया है । देशभर स्थित ३० जिलों से सोमबार जनकपुर में इकठ्ठे हुए नेता–कार्यकर्ता भेला ने उम्मीदवार छनौट प्रक्रिया को अन्तिम स्वरुप प्रदान किया है । नामावली फाइनल होते ही सोमबार से पार्टी ने विभिन्न पालिका के मेयर, उप–मेयर तथा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के दावेदारों को टिकट देना शुरु किया है ।
बताया गया है कि पार्टी ने मधेश प्रदेश स्थित १ महानगरपालिका, ३ उप–महानगरपालिका और पालिका में सर्वसम्मत रुप में उम्मीदवार चयन किया है । प्राप्त सूचना अनुसार वैशाख ७ और ८ गते वडा स्तरीय उम्मीदवारों को टिकट वितरण करने की कार्यतालिका है । जनतमत पार्टी से उम्मीदवार बननेवालों को उम्मीदवारी मनोनयन से पहले पार्टी अनुशासन और भ्रष्टाचार विरुद्ध प्रतिबद्धतापत्र में हस्ताक्षर करना होगा । बताया गया है कि मधेश प्रदेश के अलवा प्रदेश नं. १, लुम्बिनी प्रदेश और बागमती प्रदेश स्थित कुछ पालिका में भी जनमत पार्टी ने उम्मीदवारी देने की तैयारी की है ।

