सार्वजनिक सुनुवाई कार्यक्रम
नेपालगन्ज, (बाँके जिला) पवन जायसवाल, कार्तिक २४ गते ।
बाँके जिला बिकास समिति, बाँके व्दारा दियेजाने वाला सेवा, सुबिधा की प्रभावकारिता बिषय पर सार्वजनिक सुनुवाई कार्यक्रम आइतवार बाँके जिला के शम्शेरगञ्ज गाबिस में सम्पन्न हुआ है ।
सुनुवाई कार्यक्रम में सहभागी स्थानीयवासियों ने बिबिध बिषय में सरोकारवाला ने अपना– अपना जिज्ञासा रखा था । सहभागीयों ने बिकास निर्माण, योजना तर्जुमा, योजना अनुगमन लगाएत के बिषय में प्रश्न किया था ।
सुनुवाई के अन्त में ५ बूदें साझा सार्वजनिक प्रतिबद्धता का घोषणा किया । जिस में बिभिन्न मागों के बिषयों के सवाल में योजना का माग प्रकृया के बारे में सर्बसाधारण को जानकारी देने, शम्शेरगञ्ज वडा नं. ३ और ४ जोड्ने वाला पेडारी पुल का निर्माण यही आर्थिक बर्ष में करेगे, शम्शेरगञ्ज गासिस में सार्वजनिक शौचालय निर्माण करेगे, नागरिको का सिकायतों को व्यवस्थापन करने को और २०१७ भित्तर बाँके जिला को खुला दिशामुक्त बनाने में सहयोग करने के लिये प्रतिबद्धता व्यक्त किया गया था । 
प्रतिबद्धताओं में बाके जिला के स्थानीय बिकास अधिकारी ज्ञानेन्द्र प्रसाद ढकाल, योजना अधिकृत बुद्धि बहादुर खत्री, प्रमुख जिला ईञ्जिनियर सानुकाजी कार्की, ईञ्जिनियर बिर्खलाल गिरी, जिला सहजकर्ता मीन बहादुर मल्ल और शम्शेरगञ्ज गाबिस के सचिव अग्नि आचार्य ने हस्ताक्षर किया था ।
बास नेपालगन्ज के निर्देशक नमस्कार शाह ने सञ्चालन किया कार्यक्रम में स्वागत मन्तव्य बास शम्शेरगञ्ज उप–शाखा के सल्लाहकार जीत बहादुर थापा ने किया था ।

