Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एक गांवपालिका अध्यक्ष और तीन वडाध्यक्ष विरुद्ध भ्रष्टाचार आरोप, निलम्बन के लिए अख्तियार ने दिया आदेश

 

काठमांडू, ८ जून । भ्रष्टाचार आरोप के कारण एक गांवपालिका अध्यक्ष और तीन वडाध्यक्ष निलम्बन में पड़ गए हैं । अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने उन लोगों को निलम्बन के लिए आदेश दिया है । इसतरह निलम्बन में पड़नेवाले गांवपालिका अध्यक्ष हैं– कैलाली जिला मोहन्याल गांवपालिका के अध्यक्ष देवीदत्त उपाध्याय । इससे पहले उपाध्याय वडा नं २ के वडाध्यक्ष थे । पुराने ही कार्यकाल के समय में उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत हुई थी, जो अख्तियार में विचारधीन अवस्था में था ।
इसीतरह मोहन्याल गांवपालिका वार्ड नं. ३ के वडाध्यक्ष नन्दराम गिरी, अछाम जिल्ला विनायक नगरपालिका वार्ड नं. ७ के वडाध्यक्ष सुरतबहादुर रावल और नुवाकोट जिला बिदुर नगरपालिका वार्ड नं. ९ के वडाध्यक्ष हरिराम भण्डारी भी निलम्बन में पड़ गए हैं । गिरी इससे पहले भी वडाध्यक्ष थे । रावल और भण्डारी स्थानीय विद्यालय के पूर्व प्रध्यानाध्यापक हैं । उन लोगो के विरुद्ध प्रध्यानाध्यापक रहते भ्रष्टाचार करने का आरोप है, जो मुद्दा अदालत में विचाराधीन है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *