Wed. Aug 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्तन कैंसर को लेकर बड़ी सफलता, अब घर बैठे इजीचेक-ब्रेस्ट किट से स्तन कैंसर का पता लगाया जा सकता

 

22,606 Pink Ribbon Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

स्तन कैंसर को लेकर एक बड़ी सफलता हासिल की गई है. अपोलो कैंसर सेंटर और दातार कैंसर जेनेटिक्स ने साथ मिलकर एक किट लॉन्च करने का एलान किया है. जिसके जरिये ब्लड टेस्ट करके बिना किसी लक्षण वाले मरीज में भी ब्रेस्ट कैंसर का सटीक पता लगाया जा सकता है. इस किट का नाम इजीचेक-ब्रेस्ट रखा गया है. बेहद कम मात्रा में ब्लड सैंपल लेकर इजीचेक-ब्रेस्ट किट से स्तन कैंसर का पता लगाया जा सकता है. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक 40 वर्ष से ऊपर की महिलाओं में इस टेस्ट के जरिये ब्रेस्ट कैंसर के फर्स्ट स्टेज का पता लगाया जा सकता है. बता दें कि इस डायग्नोस्टिक टेक्निक का इस्तेमाल पहले से ही यूरोप सहित 15 देशों में किया जा रहा है.

यह भी पढें   जीप दुर्घटना में २ लोगों की मृत्यु, ३ लोग गंभीर रुप से घायल

विशेषज्ञों की टीम के मुताबिक इसके जरिये किये गए ब्लड टेस्ट का रिजल्ट 99 फीसदी तक सही है. न्यूज एजेंसी एएनआई से दातार कैंसर जेनेटिक्स लिमिटेड के निदेशक डॉ. चिरंतन बोस ने कहा कि कैंसर के मामले लगातार भारत में मिल रहे हैं. हालांकि इलाज का खर्च और मरीज की देखरेख एक बड़ी चिंता है. हम इस चिंता को केवल इस तरह ही दूर कर सकते हैं कि कैंसर को प्रारंभिक स्टेज में ही पकड़ लिया जाए. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही पहचान जाएं तो इलाज के खर्च को कम किया जा सकता है. साथ ही सुरक्षित बचने की मौका भी बढ़ेगा.

यह भी पढें   शब्दों के घाव दिखाई नहीं देते, लेकिन दिल में उम्र भर रहते हैं : बिमल सरार्फ

बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने में विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएस फूड व ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने अधिक क्लिनीकल ट्रायल को देखते हुए इस ब्लड टेस्ट को अप्रूव किया था. चिकित्सक ने बताया कि WHO को क्लिनीकल ट्रायल सब्मिट किया गया था. इस परीक्षण में ब्रेस्ट कैंसर संबंधित डाटा एकत्रित किया गया था, जिसमें 8000 ऐसी महिलाएं थीं, जिनमें ब्रेस्ट कैंसर का कोई लक्षण नहीं था. करीब 12 महीने तक उनकी निगरानी की गई. इस केस की स्टडी हमारी वेबसाइट पर भी मौजूद है.

यह भी पढें   राष्ट्रध्वज की शान में गूंजा वन्दे मातरम्, भारत विकास परिषद रक्सौल ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस

स्टडी यह दर्शाती है कि शुरुआती दौर से लेकर पहले स्टेज के कैंसर को 99 फीसदी एक्यूरेसी के साथ पहचान लिया था. महिलाएं केवल 6 हजार रुपये में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगा सकती हैं. वहीं चिकित्सकों ने यह भी सलाह दी है कि अगर इस टेस्ट के जरिये महिलाओं की रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर भी उन्हें एक बार डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए. वहीं जिन महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उन्हें आगे की जांच के लिए डॉक्टरों से संपर्क करना चाहिए.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com