नेकपा एकीकृत समाजवादी ने आह्वान किया केन्द्रीय कमिटी बैठक, मन्त्री अदला–बदली विवाद मुुख्य एजेण्डा

काठमांडू, २५ जून । नेकपा एकीकृत समाजवादी ने पार्टी केन्द्रीय कमिटी बैठक आह्वान किया है । बैठक आज शनिबार और कल आइतबार होने जा रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में मन्त्री अदला–बदली संबंधी विवाद में विचार–विमर्श होनेवाला है । बैठक बबरमहल स्थित कार्की ब्यांकेट में होने जा रहा है ।
लगभग एक महने पहले समाजवादी ने वर्तमान मन्त्रियों को वापस कर नयां मन्त्री नियुक्त करने का निर्णय लिया था । लेकिन उक्त निर्णय प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने कार्यान्वयन नहीं किया । उसी विषय को लेकर समाजवादी पार्टी के भीतर विवाद है । कूल २३ सांसदों में से १० सांसदों ने मन्त्री परिवर्तन न करने के लिए पार्टी अध्यक्ष माधव कुमार नेपाल को लिखत आग्रह किया है । लेकिन पार्टी के कई सांसद् मन्त्री बनने के लिए लालायित हैं, जो वर्तमान मन्त्रियों को वापस कर खूद मन्त्री बनना चाहते हैं । लेकिन वर्तमान मन्त्री गण भी मन्त्री पद छोड़ना नहीं चाहते हैं ।

