पेस्तौल के साथ तीन भारतीय को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
सोमवार की शाम धनुषा जिला से महिनाथपुर सीमा पर कार के जांच के दौरान पुलिस को अमेरिकन पिस्तौल बरामद किया है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज के 29बर्षीय राहुल रंजन, 26बर्षीय संजय कुमार तथा 20बर्षीय उज्जल कुमार मारुति सुजुकी कार से जनकपुरधाम आ रहे थे। पुलिस ने तीनो युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। उपयुक्त जानकारी सशस्त्र पुलिस निरीक्षक दिलेन्द्र खत्री ने दी है।

