नेतृत्व करने का अवसर मिल जाता है तो २४ घंटो के भीतर सम्पूर्ण बेथिति अंत कर दूंगाः लामिछाने

काठमांडू, १ अगस्त । राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के संयोजक रवी लामिछाने ने दावा किया है कि अगर उनको देश का नेतृत्व करने का अवसर मिल जाता है तो वह २४ घंटो के भीतर सम्पूर्ण बेथिति अंत करेंगे । कञ्जपुर जिला स्थित महेन्द्र नगर में आइतबार आयोजित पार्टी जिला भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा दावा किया है ।
कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए संयोजक लामिछाने ने कहा– ‘मैं जहां रहूं, अन्याय और बेथिति के विरुद्ध बोलता रहूंगा । नागरिकों की समस्या भी अधिक है, उसको भी समाधान करुंगा । अगर मुझे देश का नेतृत्व करने का अवसर मिल जाता है तो २४ घंटों के भीतर सम्पूणृ बेथिति अंत कर दूंगा ।’ उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की ओर से देश बिगाड़नेवाला काम नहीं होगा ।
संयोजक लामिछाने दावा किया है कि जितने भी पुरानी राजनीतिक पार्टियां है, वे सब अब जनता की समस्या के प्रति सम्वेदनशील नहीं हैं । आम जनता से उन्होंने आगे कहा– ‘अब हम लोग जबाव नहीं, समाधान देंगे ।’ उन्होंने यह भी दावा किया है कि आगामी चुनाव के स्वतन्त्र पार्टी की नेतृत्व में बहुमतीय सरकार बननेवाला है ।

