Sun. Nov 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्राचीन रास विहारी मंदिर का जीर्णोद्धार केबाद की गई प्राणप्रतिष्ठा

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के रत्न सागर तट पर अवस्थित प्राचीन रास विहारी मंदिर का जीर्णोद्धार केबाद बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा की गयी। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सामाजिक विकास मंत्री नवल किशोर साह थे। उन्होंने इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनकपुरधाम धार्मिक शहर हैं। विश्व के करोड़ो हिन्दूओं के आस्था के केंद्र जनकपुरधाम है। जनकपुरधाम की पहचान मठ, मंदिर तथा सरोवर से है, लेकिन उचित देखरेख नहीं रहने से बहुत मंदिर का अवस्था जीर्ण हैं। इसके जीर्णोद्धार पर मधेश सरकार पहल कर रही है। इस कार्यक्रम में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि जनकपुरधाम के ऐतिहासिक मठ, मंदिर तथा सरोवर के संरक्षण के लिए जनकपुरधाम उप महानगर पालिका पहल कर रही है। हिन्दू स्वयं सेवक के सह राष्ट्रीय प्रवक्ता कल्याण कुमार तिमिस्लना नेअपने अध्यक्षीय भाषण मेंकहा कि नेपाल को हिन्दू राष्ट्र को षड्यंत्र के तहत धर्म निरपेक्ष वनाया गया। आज मुस्लिम तथा ईसाई राष्ट्रों द्वारा भेजे गए पैसे नेपाल में बड़े पैमाने पर धर्मान्तरण किया जा रहा है। कुकुरमुत्ता की तरह नेपाल में मदरसा तथा चर्च की स्थापना की जा रही है। भारत नेपाल सीमा पर अधिक मदरसा निर्माण हो रहे हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरीता साह, जनजाति कल्याण आश्रम आमा को माया छात्रावास के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दीक्षित, विभाग संघ चालक जनकपुरधाम केपवन ठाकुर, प्रदीप शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। मंदिर को जीर्णोद्धार सामाजिक विकास मंत्रालय द्वारा किया गया है।

यह भी पढें   नेपाल में अवैध क्रिप्टो और ऑनलाइन सट्टेबाजी का बड़ा भंडाफोड़: 2 अरब रुपये से अधिक के लेनदेन के आरोप में एक गिरफ्तार

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com