Sun. Aug 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वानुमान महाशाखा ने उदयपुर, सुनसरी और सप्तरी में विशेष सतर्कता अपनाने का निर्देश दिया

 

काठमांडू 6 अगस्त । उदयपुर, सुनसरी और सप्तरी में उच्च सतर्कता अपनाने को कहा गया है । सुनसरी के चतरा में सप्तकोशी नदी में जल सतह निरंतर बढ़ने की जानकारी देते हुए जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने विशेष सतर्कता अपनाने का आग्रह किया है । लगातार बारिश होने की वजह से तमोर, सुनकोशी और अरुण नदी में भी जल सतह बढ़ रही है । महाशाखा ने बाढ़ संबंधी सूचना जारी करते हुए उदयपुर, सुनसरी, और सप्तरी में तटीय क्षेत्र में रहने वाले लोगों को शाम तक उच्च सतर्कता अपनाने को कहा है ।

यह भी पढें   चितवन राइनोज ने एनपीएल के लिए सिकन्दर रजा को किया अनुबंधित

इसी तरह सिन्धुपाल्चोकजिला के मेलम्ची, बलेफी और अन्य छोटे बड़े नदियों में भी जल सतह बढ़ने के कारण से अकस्मात बाढ़ आने की जल तथा मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी कराई है । महाशाखा ने बाढ़ी संबंधी सूचना जारी करते हुए सिन्धुपालचोक के उपरी ईलाका में भूस्खलन होने की भी चेतावनी दी है ।

फाइल फोटो

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com