Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दैनिक संक्रमित ८ हजार पहुँच सकता है , आनेवाला एक महिना बेहद कठिन ः

 

काठमांडू ः स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना महामारी क् चौथे लहर के बारे में बताया है कि नेपाल में अब एक महिना और रहेगा ।

स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय के अन्तगत्र्त इपिडिमियोलोजी तथा रोग नियंत्रण शाखा ने हाल ही किए गए एक अध्ध्यन के आधार पर बताया है कि तीन सप्ताह तक संक्रमण बढ़ता जाएगा ,उसके बाद कुछ दिन तक चरम में रहेगा और भादव अंतिम सप्ताह संक्रमण घटता चला जाएगा । इस चौथे लहर में दैनिकी आठ हजार लोगों के संक्रमित हो सकते हैं इडीसीडी का अनुमान है ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि –अभी तो संक्रमण मध्य बिन्दु में पहुँचा है , कुछ दिन के बाद ये उच्च बिन्दु में पहुँचेगा । उनके अनुसार तीन सप्ताह के बाद ही संक्रमण की संख्या धीरे धीरे घटता चला जाएगा । आनेवाला एक महिने कठिन होने वाला है , लेकिन ये एक अनुमान है । इसमें घट बढ़ भी सकता है ।
सबसे अच्छी बात यह है कि अधिकांश लोगों ने वेक्सिन ले लिया है जिसके कारण पिछले वर्षो की तुलना में इस बार का लहर थोड़े कम होने का भी अनुमान है । आने वाले दो सप्ताह में कोरोना से मृत्यु दर बढ़ने का आंकलन भी किया गया है ।

यह भी पढें   भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा चौकसी होगी और मजबूत, मुख्य सचिव ने किया जयनगर नेपाली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *