सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमाला

काठमांडू ः १२ अगस्त
अमेरिका के न्यूयॉर्क में प्रसद्धि उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर जानलेवा हमला किया गया । न्यूयॉर्क पुलिस के अनुसार आज सुबह तकरीबन ११ बजे एक कार्यक्रम में सलमान मंच पर बैठे हुए थे तभी एक व्यक्ति मंच पर चढ़ा और रुश्दी के गले पर छुरा से प्रहार किया । छुरा प्रहार करने वाले को नियंत्रण में ले लिया गया है छुरा के प्रहार से वो तुरन्त ही जमीन पर गिर पड़े । सलमान रुश्दी को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया ।
रुश्दी का जन्म भारत में हुआ है । १९८८ में उन्होंने द सैटेनिक वर्सेज लिखा । जिसके कारण मुस्लिम समुदाय के कट्टरपंथियो ने उनके उपर फतवा जारी कर दिया । जिसकी वजह से वो विभिन्न देशों में शरण लेकर रह रहें हैं ।
आज सुबह लेक्चर देने जब वो कार्यक्रम में पहुँचे तो आक्रमणकारी ने उनके उपर छुरा से प्रहार कर दिया । उनके स्वस्थ को लेकर अभी तक कोई खास जानकारी नहीं प्राप्त हुई है ।

