Fri. May 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मुख्यमंत्री द्वारा धरना औचित्यहीन : जीतेन्द्र सोनल

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । प्रहरी समायोजन के लिए मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत, गृह तथा संचार मंत्री भरत साह सहित अन्य मंत्री तथा बिधायक द्वारा प्रदेश प्रमुख के कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के मधेश प्रदेश अध्यक्ष तथा विपक्षी दल के नेता जीतेन्द्र सोनल ने औचित्यहीन कहा है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि संघीय सरकार इसका निराकरण करेंगे। इसलिए मुख्यमंत्री, अन्य मंत्री तथा बिधायक के साथ प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करें तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। प्रहरीसमायोजन के लिए गृह मंत्री भरत साह के नेतृत्व में प्रदेश प्रमुख हरि शंकर मिश्र को ज्ञापन पत्र सौंपा था तथा एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया था। संघीय सरकार द्वारा कोई पहल नहीं करने पर रविवार से धरना दिया जा रहा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *