प्रतिनिधिसभा बैठक एक हफ्तो के लिए स्थगित

काठमांडू, २३ अगस्त । प्रतिनिधिसभा बैठक एक हफ्तो के लिए स्थगित हुआ है । आगामी बैठक भाद्र १३ गते सुबह ११ बजे के लिए तय हुआ है । प्राप्त सूचना अनुसार प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेकपा एमाले की ओर से आग्रह होने पर सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा ने बैठक एक हफ्तो के लिए स्थगित किया है । सभामुख के प्रेस सल्लाहकार श्रीधर पौडेल ने इस बात को पुष्टी की है ।
बताया गया है कि नेकपा एमाले ने पार्टी की आन्तरिक गतिविधि को कारण बताते हुए बैठक स्थगित करने के लिए सभामुख से आग्रह किया था । एमाले ने कहा है कि आज से भाद्र १२ गते तक पार्टी की विभिन्न किमटी की बैठक है, जिसके चलते एमाले से आबद्ध सांसदगण बैठक में सहभागी नहीं हो पाएंगे । बैठक स्थगित संबंधी सूचना जारी होने से पहले आज ही कानून मन्त्री गोबिन्द बन्दी ने ‘लापत्ता व्यक्ति छानबिन, सत्य निरुपण तथा मेलमिलाप आयोग ऐन, ०७१’ को संशोधन के लिए निर्मित विधेयक को प्रतिनिधिसभा बैठक में पेश किया है ।

