Mon. Jun 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

त्रिवि शिक्षण अस्पताल में भर्ना हुए डॉ केसी

 
डा. गोविन्द केसी, फाईल तस्वीर

काठमांडू,२१ सितंबर— चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में सुधार के अभियन्ता डा.गोविन्द केसी अनशन के ही क्रम में स्वास्थ्य अवस्था बिगड़ने के बाद बुधबार उपचार के लिए त्रिवि शिक्षण अस्पताल में भर्ना हुए हैं ।
विभिन्न ७ सूत्रिय मांग कर रहें केसी धनगढी में १० दिन से अनशन पर बैठे हैं । १० वें दिन में वो अपने ही खर्च में काठमांडू आए हैं । अस्पताल में भर्ना होने के बाद भी उनका अनशन जारी रहेगा ये जानकारी उनके सहयोगी डा. अमृत जैसी ने दी है । सरकार ने मंगलबार को ही नेपाली सेना के हेलिकप्टर में उद्धार करके काठमांडू लाना चाहा था लेकिन उन्होंने अस्वीकार कर दिया था । जैसी के अनुसार डा. केसी ने अपने खर्च में ४ः४५ बजे के फ्लाइट में धनगढी से काठमांडू आए हैं ।
अनशन के क्रम में केसी की स्वास्थ्य स्थिति दिन प्रतिदिन जटिल हो रही थी इसलिए उन्हें उपचार के लिए काठमांडू लाने की सरकार समेत ने पहल की थी । स्वास्थ्य में जटिलता देखने के बाद उन्हें सेती अञ्चल अस्पताल ने सुविधा सम्पन्न अस्पताल में ले जाने का सलाह दिया था । अस्पताल में डा. केसी के शरीर में पोषण तत्व और पानी के असन्तुलन से वो बेहोस हो सकते हैं इस तरह की बात को भी बताया गया है । इसी तरह वहाँ के चिकित्सकों ने पेट में अल्सर होने की भी आशंका किया है । खाज काठमांडू आने के बाद उनका इलाज शुरु होने की जानकारी शिक्षण अस्पताल ने दी है ।
वैसे सरकार और केसी टोली के बीच वार्ता चल रही है लेकिन किसी तरह की सहमती नहीं हो पाई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *