बाबूरामजी के साथ मिलकर समाजवाद स्थापना के लिए नया जनयुद्ध का सङ्कल्प : प्रचण्ड

काठमांडू, २५ सितंबर –नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष डा.बाबुराम भट्टराई के साथ मिलकर नेपाल में समाजवाद स्थापना के लिए नया जनयुद्ध करने का सङ्कल्प लेने की जानकारी दी है । दोनों पार्टी चुनाव के लिए मात्र नहीं होकर समाजवाद के नये मोडल के लिए काम करेंगे । दोनों एक ही जगह खड़े थे जब प्रचण्ड बोल रहें थे । ये मोडल २१ शताब्दी के समाजवाद का मोडल है । प्रचण्ड ने जिक्र किया है ।
नेपाल समाजवादी पार्टी द्वारा काठमांडू में आयोजित चाय पान कार्यक्रम में बोलते हुए अध्यक्ष प्रचण्डले कहा ‘पिछले कुछ महीने से बाबुरामजी और मैं निरन्तर चर्चा कर रहें थे । नेपाल में फिर युग को सन्देश देने के हिसाब से समाजवाद की नई क्रान्ति कीे आधारशिला खडा कर सकते हैं या नहीं ? इस विषय को लेकर हम दोनों चर्चा कर रहें थे । अपने बातों में उन्होंने उस समय जनयुद्ध की तैयारी के दिनों का स्मरण किया और समाजवाद के लिए नये जनयुद्ध करने का सङ्कल्प लेने के बाद एक ही जगह में केन्द्रीत होने का निर्णय किया ।’
‘बाबुराम–प्रचण्ड मिलकर १ प्लस १ दो नहीं है, इसका बहुत महत्व है ।’ उन्होंने आगे कहा कि – हम एक दूसरे के पूरक हैं । हम परिवर्तन के वाहक हैं । अब हम दोनों समाजवाद के लिए नया मोडल देंगे ।’ संविधान की घोषणा के बाद पछि मैं और बाबुराम भट्टराई ने एमाले के साथ एकता और नये शक्ति की स्थापना करने का दुश्साहासिक प्रयोग करने का बताते हुए वो दोनों प्रयोग असफल हुआ ये उन्होंने स्वीकार किया ।
पहले की कुछ घटनाओं की समिक्षा भी उन्होंने की और कहा ‘प्रचण्ड–बाबुराम दो नाम परिवर्तन नहीं आया है । नेपाली जनता ने बलिदान और त्याग से इस परिवर्तन को पाया है । इतिहास द्वारा पैदा किए गए नेतृत्व अलग हुए और आन्दोलन धक्का खाता रहा है और उसका मार्मिक यथार्थ भी भोग रहा है ।

