Mon. Sep 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

गोरखा में तीन लोगों का शव पेड़ में लटका हुआ मिला

 


काठमांडू, ८ अक्टूबर– गोरखा में एक ही परिवार के तीन लोगों का शव पेड़ में लटका हुआ मिला है । भीमसेन थापा गाँवपालिका वडा नम्बर ६ स्थित मेरियाटोल के ३४ वर्ष के हेमबहादुर राना और उनके जुड़वे बच्चों का शव पेड़ में लटका हुआ मिला है । ये जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय के प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक केदार खनाल ने दी है । ७ वर्ष के २ बालक का शव काब्रो के पेड़ में लटका हुआ मिला है । पिता हेमबहादुर का शव दूसरे पेड़ मर लटका मिला
घटना को बारिकी से देखते हुए कहा गया है कि राना पहले अपने दोनों बच्चों को पेड़ में लटका कर हत्या करने के बाद स्वयं भी आत्महत्या कर लिया । ये अनुमान किया गया है । तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदरमुकाम लाया गया है ।
आज सुबह स्थानीय वासियों ने जब शव को पेड़ से लटका देखा तब वडाध्यक्ष रन्जन रिमाल को जानकारी दी । गाँव वालों के अनुसार मृतक राना पिछले डेढ़ महिने से पत्नी से सम्बन्ध बिच्छेद करके बच्चों के साथ रह रहा था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com