पूर्व मंत्री तथा एमाले के केन्द्रीय सदस्य बद्री न्योपाने ने दिया एमाले से इस्तीफा

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । पूर्व मंत्री तथा नेकपा एमाले के केन्द्रीय सदस्य बद्री न्योपाने ने एमाले पार्टी से इस्तीफा दिया है। शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पहाड़ी मधेशी में घृणा फैलाने बाले जसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव से एमाले ने गठबंधन किया है। जसपा ने भारत केइशारे पर नाकाबंदी कर आम नेपाली को दुख दिया है। २०६२/२०६३में मधेशवादी दल की ज्यादती को देखकर मधेशी पहाड़ी को विभेदपूर्ण आन्दोलन के प्रतिकार के रुप में राष्ट्रीय अखण्डता, राष्ट्रीय स्वाधीनता और राष्ट्रीयता बचाने के लिए बचाने के लिए चूरे भावर राष्ट्रीय एकता पार्टी नेपाल का गठन किया गया था। जिसमें कई लोग शहीद हुए थेऔर घायल हुए थे।

