Fri. Apr 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे चिकित्सक द्वारा रिले अनशन

 

DSC00239कैलास दास, जनकपुर, माघ ९ । चिकित्सा क्षेत्र में माफिया करण और राजनीतिक हस्तक्षेप का विरोध करते हुये आमरण अनशन पर बैठे प्रा. डा. गोविन्द केसी को समर्थन में जनकपुर के चिकित्सको नें जनकपुर अंचल अस्पताल परिसर में गुरुवार से रिले अनसन शुरु कर दिया है ।

रविवार से ही ओपिडी सेवा बन्द कर आन्दोलन में है । नेपाल चिकित्सक संघ जनकपुर अंचल शाखा के बैनर में गुरुवार रिले अनसन शुरु हुआ है । नेपाल चिकित्सक संघ जनकपुर अंचल शाखा के अध्यक्ष डा. प्रमोद यादव ने कहा है कि चिकित्सा क्षेत्र मे माफिया करण हमलोग रिले अनशन  करने को बाध्य हुये हैं ।  इतने दिनों तक डा. केसी आमरण अनसन में बैठने के बाद भी सरकार और सम्बन्धीत निकाय ने बहानेबाजी कर बर्खास्त का ढोग रचकर आन्दोलनरत चिकित्सको को बेबकुफ बनाने का प्रयास किया है । डा. केसी ने जो आवाज उठाया है उस जायज माँग को पूर्ण सम्बोधन नही हाने तक रिले अनसन जारी रहेगा उन्होने कहा ।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के पास करोड़ों की बचत, गृह मंत्री और वित्त मंत्री की संपत्ति का भी खुलासा

गुरुवार सुबह ८ बजे से शुरु हुआ रिले अनसन में अध्यक्ष डा. पं्रमोद यादव, डा. गोरांग मिश्रा, डा. आनन्द मिश्रा, डा. सूर्य नारायण यादव, डा. अजय साह, डा. रवि पाण्डे, डा. कुलदिप पण्डित, डा. संजय गुप्ता , डा. जामुन प्रसाद सिंह सहित दो दर्जन से ज्यादा चिकित्सक बैठे है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed