Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद के विशाल गुंबद में भीषण आग

 

इंडोनेशिया के जकार्ता में इस्लामिक सेंटर मस्जिद का विशाल गुंबद बुधवार को भीषण आग लगने के बाद ताश के पत्‍तों की तरह ढह गया। ये मंजर ऐसा था, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। हालांकि, स्‍थानीय मीडिया के मुताबिक, इस हादसे में किसी की जान नहीं गई है। बताया जा रहा है कि गुंबद परिसर में आग तब लगी, जब इसके रिनोवेशन का काम चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गुंबद ही ढह गया।

जकार्ता की मस्जिद के विशाल गुंबद के ढहने का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक गुंबद के एक हिस्‍से में आग लगी हुई है। काफी लोग इस आग को बुझाने में लगे हुए हैं, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग ऊपर की ओर बढ़ती जा रही है। गुंबद के आसपास धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। एकाएक गुंबद ताश के पत्‍तों की तरह ढह जाता है। इसके बाद सिर्फ धुंए का गुबार ही चारों तरफ नजर आता है।

यह भी पढें   पत्रकार उत्पीड़न मामले में प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपी जांच रिपोर्ट, दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन,

गुंबद गिरा, लेकिन कोई हताहत नहीं
गल्फ टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, गुंबद में लगी आग को बुझाने की पूरी कोशिश की जा रही थी, तभी ये गिर गया। हालांकि, आग काफी पहले से लगी थी, इसलिए आसपास से लोगों को हटा लिया गया था। इसलिए जब गुंबद गिरा, तब किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

जकार्ता के गुंबद में आग कैसे लगी?
स्‍थानीय प्रशासन ने बताया कि आग की वजह से गुंबद नष्‍ट हो गया है। इंडोनेशिया मीडिया ने अनुसार, स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे दमकलकर्मियों को आग लगने की सूचना दी गई। इसके बाद 10 दमकल गाड़ियों को भेजा गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि गुंबद को गिरने से बचाया नहीं गया। गुंबद में आग कैसे लगी, अभी इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, मीडिया के मुताबिक, गुंबद में रिनोवेशन का काम चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान आग लगी होगी।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com