Sat. Oct 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेयर की निगरानी में दीपावली पर्व को लेकर जनकपुरधाम दुल्हन की तरह सज रहा है

 

जनकपुर धाम,मिश्रीलाल मधुकर । प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर जनकपुरधाम को आम नागरिक दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। सभी दूकानदार अपनी दूकान के आगे केला का पौधा स्थापित कर रहे है। फूल माला से सजा रहे है। रंग बिरंगे कृत्रिम वल्व लगाये है। शाम को नजारा देखने ही वनता है। लोग दीपावली को लेकर फूल मिठाई, तथा कैलेंडर खरीदने में व्यस्त हैं। इसलिए बाजार में काफी चहल है। नगरपालिका के सभी वार्डो की सफाई में वार्डाध्यक्ष लगेहै। जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह स्वयं मोनेटरिंग कर रहे है। नगरपालिका के ट्रेक्टर टीपर के अलावा प्राइवेट ट्रेक्टर भी भाड़े लेकर कचरा का उठाने का काम लगातार जारी है। कोरोना को लेकर दो साल सादगी से दीपावली मना रहे जनकपुर वासी इस वार पूरे उत्साही एवं उमंग के साथ दीपावली को स्वागत के लिए आतुर है। जनकपुरधाम के सभी मठ मंदिरों में भजन कीर्तन जारी है।

यह भी पढें   नेपाल 2027-2029 कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद का सदस्य निर्वाचित, हासिल किए सर्वाधिक वोट

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com