काठमांडू–१ से कांग्रेस उम्मीदवार प्रकाशमान सिंह विजयी

काठमांडू, २२ नवम्बर । काठमांडू निर्वाचन क्षेत्र नं. १ से प्रतिनिधिसभा सदस्य पद के लिए नेपाली कांग्रेस के उम्मीदवार प्रकाशमान सिंह विजयी हुए हैं । उन्होंने राप्रपा पार्टी से उम्मीदवार रहे रवीन्द्र मिश्र को १२५ मतान्तर से पराजित किया । चौथी बार सांसद् पद में विजयी सिंह को ७ हजार १४३ मत प्राप्त हुआ । उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी मिश्र को ७ हजार १८ मत प्राप्त हुआ है । इससे पहले वि.सं. २०७४ साल में सम्पन्न चुनाव में भी सिंह ने मिश्र को ही पराजित किया था । उस समय दोनों उम्मीदवारों के बीच ८०० की मतान्तरण रहा था ।
इसबार तीसरे स्थान में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी के उम्मीदवार पुकार बम ने ४ हजार ११५ मत प्राप्त किया है । चौथे स्थान में रहे नेकपा एमाले के उम्मीदवार किरण पौडेल को ३ हजार ५३२ मत मिला है और पाँचवें स्थानपर राष्ट्रीय सुसान पार्टी के रमेश खरेल हैं, उनको ३ हजार १२४ मत प्राप्त हुआ है । रवीन्द्र, पुकार और रमेश राजनीति में विकल्प देने के नाम से चुनावी मैदान में थे । लेकिन विद्रोही मत तीन उम्मीदवारों में बंट जाने से पुराने ही सांसद् प्रकाशमान यहां निर्वाचित हुए हैं ।

