Tue. Jun 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा के महामन्त्री डा.धवल शमशेर राणा निर्वाचित

 

नेपालगन्ज/(बाँके) पवन जायसवाल ।बाँके जिला के प्रतिनिधिसभा सदस्य में निर्वाचन क्षेत्र नम्बर २ से राप्रपा के महामन्त्री रहें डा.धवल शमशेर राणा निर्वाचित हुये हैं ।

उन्हों ने २९ हजार ५ सौ ७७ मत के साथ विजयी हुये हैं । एमाले और राप्रपा के गठबन्धन से प्रतिनिधिसभा सदस्य के उम्मेदवार बने थे ।

डा.धवल शमशेर राणा के निकटतम् प्रतिद्वन्दी रहें पूर्व मन्त्री, जसपा के मोहम्मद इस्तियाक राई ने २३ हजार ५सौ २० मत पाये थे । डा.धवल शमशेर राणा ६ हजार ५७ मत के साथ विजयी हुये हैं । तीसरे स्थान में रहें नेपाली काँंग्रेस के उम्मेदवार सुदीप नरसिंह राणा ने ४ हजार ४ सौ ३ मत पाये थे । नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका के दो बार मेयर में निर्वाचित हो चुके थे । इसी तरह क्षेत्र नं. २ के क में प्रदेश सभा सदस्य में जसपा के भण्डारी लाल यादव (अहिर) और क्षेत्र नं. २ के ख में प्रदेश सभा सदस्य में जसपा के आदेश अग्रावाल बिजयी हुये है । बि.सं. २०७४ में बाँके जिला के क्षेत्र नं. २ से क्षेत्र से मोहम्मद इस्तियाक राई सांसद में निर्वाचित हुये थे । इसी तरह भण्डारी लाल यादव ( अहिर) ने डुडुवा गाँवपालिका वार्ड नं.–३ के वडाध्यक्ष में निर्वाचित हुये थे ।

यह भी पढें   साहित्य वह जिससे सबका हित हो, लिखो तो कुछ अच्छा लिखो : आशा शैली

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed