सप्तरी ४ से कांग्रेस के तेजुलाल चौधरी विजयी
काठमांडू, १० मंसिर–

सप्तरी निर्वाचन क्षेत्र नम्बर ४ से प्रतिनिधि सभा सदस्य में नेपाली कांग्रेस के तेजुलाल चौधरी निर्वाचित हुए हैं । चौधरी तीसरी बार इस क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं ।
चौधरी ने २३ हजार ४९१ मत प्राप्त किया है वही उनके निकटतम प्रतिस्पर्धी जनता समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार बालकिशोर यादव को १७ हजार ८७७ मत मिला है ।
चौधरी २०७० के संविधान सभा सदस्य में निर्वाचित होने के बाद २०७४ के निर्वाचन में दूसरी बार विजयी हुए थे ।

