सर्लाही २ से महेन्द्र राय विजयी
काठमांडू, १० मंसिर–

लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र महतो दूसरी बार महिन्द्र राय यादव से पराजित हुए हैं ।
धनुषा क्षेत्र नं. ३ को छोड़कर सर्लाही २ से राजेन्द्र को माओवादी केन्द्र के चुनाव चिह्न लेकर लड़े नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष महेन्द्र ने २ हजार ११ मत अन्तर से पराजित किया है । विजयी महेन्द्र ने २३ हजार ५२९ मत प्राप्त किया और उनके निकटतम प्रतिद्वन्द्वी राजेन्द्र २१ हजार ५१८ मत में सीमित हुए हैं ।
संविधान सभा निर्वाचन–२०७० में भी सर्लाही–५ में महेन्द्र ने राजेन्द्र महतो को ही हराया था । इस बार के इस हार से ६५ वर्षीय राजेन्द्र महतो की आगामी राजनीति यात्रा चुनौतीपूर्ण होगी ।

