Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीता राम विवाह पंचमी महोत्सव के चौथे दिन तिलकोत्सव आयोजित किया गया

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । सीता राम विवाह पंचमी महोत्सव के चौथे दिन राम मंदिर के वगीचा में तिलकोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। करीब दो बजे गाजा बाजा के साथ जानकी मंदिर से 101भार राम मंदिर लाया। भार के साथ जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका वार्ड दस के बार्डाध्यक्ष मिथिलेश कर्ण, असर्फी झा, प्रमोदानंद झा, राम दास सहित बड़ी संख्या में साधु संत तथा आम श्रदालु भी राम मंदिर के लिए प्रस्थान किए। रास्ते में महिलाएं छत से फूल अक्षत फेंक कर स्वागत किया। राम मंदिर के बगीचा मे बना मंच पर जानकी मंदिर के महंत सभी अतिथियों को बैठाया गया। उसके बाद महिलाएं ने मांगलिक तथा तिलक गीत गायी। महिलाओं ने जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव, मेयर मनोज कुमार साह, सांसद जूली महतो, बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर सहित अन्य को भी खूब गालियां दी।
इसके बाद जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास बैष्णव तथा राम मंदिर के महंत राम गिरि ने समधी मिलन किए। इस दौरान खूब हंसी मजाक का दौर चला। दीपक गुप्ता के संयोकत्व तथा बलराम साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री तथा सांसद जूली महतो, बिधायक दीपेन्द्र ठाकुर, मेयर मनोज कुमार साह सहित अयोध्या से आये साधु संत मंचासीन थे।

यह भी पढें   लायन्स कल्ब बीरगंज ने दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया स्वच्छता कार्यक्रम।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com