Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जानकी मंदिर प्रांगण में हुयी 26 जोड़ी का सामूहिक विवाह

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । विश्व हिन्दू परिषद नेपाल जिला धनुषा द्वारा मंगलवार की रात 26जोड़ी वर वधू की सामूहिक विवाह वैदिक रीति से संपन्न हुयी। वर वधू की कुल 26जोड़ीसामूहिक विवाह में दलित से लेकर ब्राह्मण जाति के वर वधू शामिल थे। बैंड-बाजे के साथ रथ से सभी दुल्हा को जानकी मंदिर लाया गया। सभी दुल्हा ने दुल्हन को सोने की अंगूठी पहनाये। इसके बाद मिथिला विधि के अनुसार अठौंगर कूटा गया। अठौंगर में जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह, जनकपुरधाम वृहत विकास क्षेत्र परिषद के अध्यक्ष शीतल साह, समाजसेवी तथा उद्योगपति ओम सर्राफ सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अठौंगर का रस्म अदा की। उसके वाद पुरोहित गोविंद दीक्षित ने सभी दुल्हा दुल्हन को मंत्रोच्चारण के बीच शादी की रस्म पूरा की। नव दुल्हा – दुल्हन को कपड़ा, वर्तन, श्रृंगार की सामग्री आयोजक समिति द्वारा दिया गया। विश्व हिन्दू परिषद के धनुषा जिला अध्यक्ष संतोष साह, मनोहर साह, बलराम साह, धनुष धारी सिंह रघुनाथ साह सहित विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारी का विशेष योगदान रहा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com