भूस्खलन की वजह से 33 लोगों की मौत
कोलंबिया में भूस्खलन की वजह से 33 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 9 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा कि भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटना हुई और प्यूबेलो रिको और सैंटा सिसिलिया गांवों के बीच एक बस चपेट में आ गई।
यह घटना राजधानी बोगोटा से 230 किलोमीटर दूर हुई है। समाचार एजेंसी रॅायटर्स के मुताबिक, आंतरिक मंत्री अल्फोंसो प्रादा ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा, ‘हमने तीन नाबालिगों सहित 33 लोगों को मृत पाया है। वहीं, हम नौ लोगों को बचाने में कामयाब रहे, जिनमें से चार लोगों की हालत गंभीर है।’


