सबसे कम उम्र की सांसद बनी हैं राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की २५ वर्षीया निशा
काठमांडू, २९ मंसिर –
जब भी राजनीति की बात चलती है । युवाओं की बात होती है कि अब राजनीति में युवाओं का आना जरुरी है क्योंकि हम और आप सभी जानते हैं कि युवाओं का काम करने का नया जोश होता है । नई तकनीकी के साथ वो आगे बढ़ते हैं तो उनसे ज्यादा उम्मीदें रखना स्वाभाविक ही है । इसबार के चुनाव में यदि प्रतिशत देखा जाए तो बहुत ज्यादा तो नहीं लेकिन युवा चुनकर जरुर आए हैं । तो इस बार के चुनाव में सबसे कम उम्र के सांसद कौन हैं ? जी इसबार की सबसे कम उम्र की सांसद हैं राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी की २५ वर्षीया निशा । पहली खुशी तो इस बात की कि वो महिला हैं , वो भी सबसे कम उम्र की सांसद ।
इस बार के प्रतिनिधि सभा में ३० वर्ष से कम के सांसद है आठ लोग ।
प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी ने समानुपातिक से ुचना है झापा की २५ वर्षीया निशा डाँगी को जो की सबसे कम उम्र की सांसद हैं । स्वतन्त्र पार्टी से ही समानुपातिक की ओर से चुनी गई हैं जुम्ला की विनिता कठायत जो की २६वर्ष की हैं और काठमांडू २ से निर्वाचित सोविता गौतम २७ वर्ष की हैं ।
राप्रपा से सल्यान की अनिशा नेपाली और जनमत पार्टी से सिरहा की शिवनिता कुमारी सिंह समानुपातिक से निर्वाचित हुई हैं । ये दोनों २८ वर्ष की हैं । इसी तरह मुस्ताङ से निर्वाचित कांग्रेस के योगेश गौचन थकाली २९ वर्ष के और जुम्ला से विजयी राप्रपा के ज्ञानबहादुर शाही ३० वर्ष के हैं । माओवादी ने समानुपातिक से चुना है जुम्ला के छिरिङ ल्हामु लामा को जो ३० वर्ष के हैं ।

