Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राजनीतिक रूप में अनुभवी तथा संविधान को समभने वाला व्यक्ति राष्ट्रपति बने–पूर्वराष्ट्रपति यादव

 

 

काठमांडू, ३ पुस –

सरकार बनाने के साथ साथ अभी बहुत ज्यादा चर्चा का विषय बन रहा है राष्ट्रपति निर्वाचन । इस पद के लिए भी बहुत से नेता लगे हुए हैं ऐसे में पूर्वराष्ट्रपति डा.रामवरण यादव ने नेपाल पत्रकार महासंघ प्रतिष्ठान प्रदेश समिति के साधारणसभा के उद्घाटन कार्यक्रम के बाद अपनी धारणा रखते हुए कहा कि– राजनीतिक रूप में अनुभवी और जो अच्छी तरह से संविधान को समझे वैसे व्यक्ति का राष्ट्रपति बनना देश के लिए बेहतर होगा ।
हाल ही सम्पन्न दो चरण की निर्वाचन हुई है और नए राष्ट्रपति के चयन प्रक्रिया में गैर राजनीतिक व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने की चर्चा चल रही है ऐसे समय में पूर्वराष्ट्रपति यादव की ये धारणा आई है । उन्होंने यह भी कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए राजनीतिक दलों में मेल मिलाप की भी आवश्यकता है ।
गैर राजनीतिक व्यक्ति को राष्ट्रपति बनाने में कांग्रेस सभापति एवं प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने ही पहल की है । यह विषय जब सार्वजनिक हुई तो देउवा के निकट माने जाने वाले पार्टी उपसभापति पूर्णबहादुर खड्का ने भी कहा कि –इस विषय में पार्टी किसी के साथ समझौता नहीं करें । उपसभापति खड्का ने शनिवार सामाजिक सञ्जाल ट्विटर में लिखा है कि –‘राष्ट्रपति कौन बने इस चर्चा ने गंभीर बना दिया है ।लेकिन मेरी इसमें स्पष्ट धारणा है कि –राष्ट्रपति देश, जनता और संविधान सभा द्वारा बनाई संविधान के प्रति दिल दिमाग से ही पूर्ण रूप में प्रतिबद्ध जो व्यक्ति हो उसे ही इस पद पर बैठना चाहएि । इस विषय में किसी के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहिए ।
राष्ट्रपति बनने के लिए राजनीतिक नेतृत्व के भीतर ही कांग्रेस के नेता रामचन्द्र पौडेल, कृष्ण सिटौला, गोपालमान श्रेष्ठ तथा एकीकृत समाजवादी से झलनाथ खनाल और माओवादी के कोटा से नेपाल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष बाबुराम भट्टराई, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी से महन्थ ठाकुर के साथ औरों ने भी इच्छा व्यक्त की है ।
यादव ने पत्रकारिता को संकुचित बनाने के जो प्रयास हो रहे हैं उस ओर भी सजग रहने के लिए पत्रकारों को सुझाव दिया । उन्होंने कहा कि –जहाँ लोकतन्त्र है, वहाँ स्वतन्त्र पत्रकारिता होती है । अभिव्यक्ति की स्वतन्त्रता होती है । लेकिन स्वतन्त्रता धीरे –धीरे संकुचन में जा रही है । यादव ने पत्रकारों से यह आग्रह भी किया कि – लोकतन्त्र की इस लडाई में आप सभी साथ दें ।
कार्यक्रम में प्रदेश परिषद् सदस्य में मनोनीत कान्तिपुर दैनिक के अतुल मिश्र,राजधानी दैनिक के राजेन्द्र श्रेष्ठ, ग्लोबल टेलिभिजन के प्रकाश गिरी, नागरिक दैनिक से पवित्रा सुनार, नेपाल टेलिभिजन के टंक उप्रेती,रातोपाटी डटकम के रोहित दाहाल, नेपाल समाचारपत्र के दीपक रिजाल और कारोबार दैनिक के बालकृष्ण ज्ञवाली को प्रमाणपत्र प्रदान किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *