Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

स्थानीय निकाय का चुनाव जेठ मे आवश्यक : माधव नेपाल

 

Nepalकैलास दास,जनकपुर फागुन २४ । पूर्व प्रधानमन्त्री एवं नेकपा एमाले के बरिष्ठ नेता माधव कुमार नेपाल ने कहा है कि २०७१ जेठ महिना में स्थानीय निकाय के चुनाव करवाने पर सहमति की आवश्यकता है । उन्होने कहा स्थानीय निकाय में हो रहे आर्थिक अनियमितता रोकने के लिए भी यह चुनाव अपरिहार्य है । जेठ महिना तक चुनाव करवानेके लिए अगर पार्टी के राष्ट्रिय महाधिवेशन का समय बढाया भी जाए तो स्वीकार होगा ।
प्रेस चौतारी नेपाल धनुषा द्वारा शनिवार जनकपुर में आयोजित पत्रकार सम्मेलन मे उन्होने कि कहा राष्ट्रपति एवं सभामुख के मर्यादा में किसी प्रकार का विवाद नही करके सहमति व्दारा एक वर्ष में किसी भी हालत में संघीयता सहित के संविधान आने का दावा भी कीया ।
पूर्व प्रधानमन्त्री नेपाल ने प्रमाणीकरण, ह्वीप और किस किस के विषय मे हुआ विवाद शीघ्र होना चाहिए और उसका नेतृत्व प्रधानमन्त्री सुशील कोइराला को कारना होगा । उन्होने यह भी कहा कि विगत के संविधान सभा ने किया संविधान निर्माण का सहमतिको वर्तमान संविधान सभा उसको स्वामित्व ग्रहण कर विवादित विषय में सहमति कर विधिसम्मत निर्णय लेकर समय में संविधान जारी होना चाहिए ।
पत्रकारों के जिज्ञासा में उन्होने कहा टनकपुर के विषय में प्रधानमन्त्री के आए विवादित अभिव्यति गैर जिम्मेवारी पूर्ण है । जलस्रोत के उपयोग के विषय मे यदि अभिव्यक्ति आया है तो उसके विषय मे प्रधानमन्त्री को सार्वजनिक करना होगा । उन्होने कहा गिरिजाप्रसाद कोईराला ने किया सहमति को सदर करने के उद्देश्य से किया है तो उसे कडा रुप में विरोध किया जाऐगा ।
एमाले ने मधेशी के सरकार मे समूचित प्रतिनिधित्व नही कराने का मुझे बहुत दुःख है यह आवाज हम पार्टी तक पहुँचाऐगें उन्होने कहा । प्रेस चौतारी नेपाल धनुषा का अध्यक्ष धर्वेन्द्र झा के अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed