Thu. Oct 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तालिबान  प्रशासकों ने लड़कियों और महिलाओं की यूनिवर्सिटी शिक्षा पर लगाई रोक

 

काबुल.

अफगानिस्‍तान के तालिबान  प्रशासकों ने लड़कियों और महिलाओं की यूनिवर्सिटी शिक्षा पर रोक लगा दी है. तालिबान के अफसरों ने मंगलवार को यह आदेश जारी किया. इस संबंध में जारी एक पत्र में कहा गया है कि अफगान लड़कियों-महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया गया है. उच्‍च शिक्षा मंत्रालय ने सभी सरकारी और प्रायवेट यूनिवर्सिटी को जारी आदेश में कहा है कि आप सभी को अगली सूचना तक महिलाओं की शिक्षा निलंबित करने के उल्‍लेखित आदेश को लागू करने के लिए सूचित किया जाता है.

यह भी पढें   धनुषा में पति-पत्नी दोनों मृत मिले, हत्या की आशंका

शिक्षा मंत्री ने जारी किया फरमान
इस पत्र में उच्‍च शिक्षा मंत्री नेदा मोहम्‍मद नदीम के हस्‍ताक्षर भी हैं. इस पत्र को ट्विटर पर पोस्‍ट करने वाले मंत्रालय के प्रवक्‍ता जिया उल्‍लाह हाशिमी ने इस आदेश की पुष्टि की है. समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अफगानिस्‍तान में तीन महीने पहले ही यूनिवर्सिटी में प्रवेश के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें देश भर से हजारों लड़कियों और महिलाओं ने हिस्‍सा लिया था. इन लड़कियों में से कई ने इंजीनियरिंग, मेडिकल क्षेत्र में अपना करियर बनाने की इच्‍छा जाहिर की थी.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com