Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमिताभ बच्चन एक बार फिर बीमार हो गए, शूटिंग भी टाली

 

amitabh११ मार्च । महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर से बीमार हो गए हैं। अपनी बीमारी के चलते उन्होंने गुजराज टूरिज्म के प्रमोशन कैंपेन की शूटिंग भी टाल दी है।
अमिताभ ने खुद ट्वीट करके अपनी सेहत के बारे में जानकारी दी। बिग बी ने ट्वीट किया, ‘मेरा सीटी स्कैन हुआ, जिसमें कुछ नहीं निकला। फिर भी दिक्कत बनी हुई है। दवाइयां बदल दी गई हैं।’अपनी खराब सेहत के चलते अमिताभ ने गुजरात टूरिज्म के ‘खुशबू गुजरात की’ कैंपेन की शूटिंग आगे बढ़ा दी। यह शूटिंग आज से गुजरात के चंपानेर पावागढ़ में शुरू होनी थी। इस बात की पुष्टि करते हुए गुजरात टूरिज्म कॉरपोरेशन के एक अधिकारी ने बताया, ‘अमिताभ बच्चन की तरफ से हमें हाल में शूटिंग आगे बढ़ाने के लिए मैसेज मिला था और हमने उनकी शूटिंग का कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया।’

यह भी पढें   चीन ने केरुङ सड़क मार्ग खोला

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com