नहीं रहे ब्राजिल के महान फुटबॉल खेलाड़ी पेले
काठमांडू, १५ पुस–
ब्राजिल के महान फुटबॉल खेलाड़ी पेले का निधन हो गया । लम्बे समय से वें किडनी और प्रोस्टेट की समस्या से जुझ रहें थे । उनका ८२ वर्ष की उम्र में निधन हुआ है ।
२१ वर्ष का समय कम नहीं होता है । अपने २१ वर्ष के खेल लम्बे फुटबॉल करियर में उन्होंने १३६३ खेल में प्रतिस्पर्धा करते हुए १ हजार २८१ गोल करके विश्व रेकोर्ड कायम किया था । वो एकमात्र ऐसे फुटबॉल खेलाड़ी हैं जिन्होंने तीन बार विश्वकप जीता ।
१९५८, १९६२ और १९७० में में विश्वकप की उपाधि जीतने वाली ब्राजिल की टीम में शामिल हुए । उन्हें सन् २००० फिफा कप में प्लेयर ऑफ द सेंचुरी का सम्मान दिया गया ।
पेले का वास्तविक नाम एडसरन एरेन्टस डो नासिमेन्टो है । वे १७ वर्ष की उम्र में ही फुटबॉल स्टार बन गए थे । उन्होंने १९५८ में ब्राजिल को वल्र्ड कप की उपाधि दिलाने में अहम भूमिका का निर्वाह किया था । क्वाटर फाइनल में वेल्स विरुद्ध जीतने के लिए एकमात्र निर्णायक गोल उन्होंने ही किया था । सेमिफाइनल में फ्रान्स के विरुद्ध पेले ने ह्याट्रिक किया और फाइनल में स्वीडेन के विरुद्ध उन्होंने दो गोल दागे और विश्वकप की उपाधि दिलाई ।
उनके निधन से विश्वभर में लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं । कतार में हुए वल्र्ड कप के विजेता अर्जेन्टिनी फुटबॉलर मेसी, क्रिष्टियानो रोनाल्डो, नेयमार सभी ने उनके निधन होने पर शोक व्यक्त किया है ।


