काठमांडू में आज की सूबह सबसे ज्यादा ठंढ़
काठमांडू, १५ पुस –
काठमांडू के लिए आज की सूबह इस वर्ष की सबसे ज्यादा ठंढ़ का रहा । यहाँ की न्यूनतम तापक्रम आज ४.५ डिग्री सेल्सियस मापन करने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है ।
शनिवार को काठमांडू न्यूनतम तापक्रम ५.३ डिग्री सेल्सियस मापन किया गया था । पिछले कुछ दिनों से काठमांडू सहित देशभर के तापक्रम में घटाव होने की महाशाखा ने जानकारी दी है । जैसे ही पुस का माह शुरु हुआ है देशभर में ठंढ़ बढ़ रही है ।
इसी तरह आज जुम्ला में न्यूनतम तापक्रम माइनस ५.६ डिग्री सेल्सियस में गिर गया है तो जोमसोम में माइनस ६.१ और जिरी में माइनस ०.७ डिग्री सेल्सियस मापन करने की जानकारी मौसमविद् ने दी है ।
नेपाल में अभी पश्चिमी न्यूनचापीय प्रणाली का प्रभाव है । इसी के प्रभाव के कारण आज पश्चिमी क्षेत्र का मौसम में बदलाव होने की मौसमविद् ने जानकारी दी ।

