निर्वाचित 104बिधायक ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । शुक्रवार को मधेश प्रदेश के 104बिधायक को बरिष्ठ बिधायक गोविंद बहादुर न्योपाने नेपद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। सर्वोच्च अदालत में मुद्दा चलने के कारण दो सदस्य को शपथ नहीं दिलाया गया। सभी निर्वाचित बिधायक अपने समर्थकों तथा परिवार के सदस्यों के साथ प्रदेश सभा स्थल पहुंचे थे। बिधायक उमिला चौधरी ने थारु बेश भूषा लगाकर शपथ ग्रहण करने आयी थी। वही विमल अंसारी बुर्का लगाकर आयी थी वे उर्दू में शपथ ली। लोसपा के मधेश प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री जीतेन्द्र सोनल ने पगड़ी लगाकर शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने आये थे। इसी तरह जनमत के बिधायक गमछा लगाकर शपथ ग्रहण के लिए आये थे। राष्ट्र गान के बाद शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत हुयी।

