अब हम प्रतिपक्ष में बैठकर राजनीतिक स्थिरता और सुशासन के लिए लड़ेंगे– रामचन्द्र पौडेल
काठमांडू, १६ पुस–
नेपाली कांग्रेस के नेता एवं प्रतिनिधिसभा सदस्य रामचन्द्र पौडेल ने हाल ही में गठन हुई गठबन्धन की सरकार के बारे में कहा है कि यह सरकार लम्बे समय तक नहीं चलेगी ।
तनहुँ के बन्दीपुर गाँवपालिका–६ खहरेटार स्थित मिलीजुली युवा क्लब के पाँचवें वार्षिकोत्सव में शुक्रवार आयोजित तमु ल्होसार सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खुला पुरुष भलिबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि –भागबन्डा और विगत में उनके द्वारा दिए गए धोखें के कारण य गठबन्धन लम्बे समय तक टिकने की अवस्था में नहीं है अभी चाहे जितना भी तड़क भड़क कर ले दीर्घकाल के लिए यह गठबन्धन नहीं टिकने वाली है ।
नेता पौडेल ने कहा कि –देश में राजनीतिक स्थिरता और सुशासन कायम करने के लिए हम सदैव लड़ते आए हैं । अब हम प्रतिपक्ष में बैठकर राजनीतिक स्थिरता और सुशासन के लिए ही लड़ेंगे । आगे उन्होंने कहा कि देश में सहमति आवश्यक है । राष्ट्रीय सहमति में सरकार निर्माण करने के लिए नेताओं को हिम्मत करनी होगी ।

