Fri. May 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

खुर्साने में हुई बस दुर्घटना में ६ लोगों की मृत्यु १८ घायल

 

काठमांडू, २२ पुस –

पाल्पा के रैनादेवि छहरा गाँवपालिका वडा नं ८ खुर्साने में हुई सवारी दुर्घटना में ६ लोगों की जान चली गई है ।
रुपन्देही के सालझण्डी से यात्री लेकर खुर्साने जा रही बस खुसार्ने पहुँचने वाली रात साढे ९ बजे मधुवन टारीफाँट के नजदीक के ही राधादी गैरा में दुर्घटना ग्रस्त हो गई । ग १ ख ४९७७ नम्बर की बस दुर्घटना होने से खुर्साने गाँव की ६ महिलाओं की जान चली गई है । दर्घटना में खुर्साने गाँव की खेमकुमारी राना, निर्मला घिमिरे, सुरुमा घिमिरे, कमला खत्री, दानकुमारी खत्री और गुनी गाहा की जान जाने की दी गई है । सभी मृतक खुर्साने गाँव की हैं ।
मृतक मध्ये तीन लोगों के शव को बाहर निकाला जा चुका है और ३ लोगों को अभी भी नहीं निकाला जा सका है । बस सड़क से करिब ६० मिटर नीचे गिरी हुई है ।
पाल्पा और रुपन्देही के प्रहरी तथा स्थानीय लोगों ने उद्धार कार्य जारी रखा है । दुर्घटना में घायल हुए सभी १८ लोगों को लुम्बिनी प्रादेशिक अस्पताल बुटवल भेज दिया गया है उपचार के लिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *