Wed. Jul 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

16वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिमालिनी पत्रिका का लोकार्पण हुआ

 

21 जनवरी, 2023: शनिवार (हिमालिनी न्यूज़ डेस्क) ।  पिंक सिटी में 16वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में विश्वविख्यात हिन्दी पत्रिका हिमालिनी का उक्त फेस्टिवल के संस्थापक-आयोजक संजोय राय ने ब्रिटिश लाइब्रेरी लंदन से पधारे विशिष्ट अतिथि जैनी एंड्रयू, कैरोल ब्लैक तथा दिल्ली भारत से ब्यूरो प्रमुख एस.एस.डोगरा संग मिलकर सार्वजनिक रूप से लोकार्पण किया।

गौरतलब है कि हिमालिनी पत्रिका काठमांडू नेपाल से पिछले पच्चीस वर्षों से निरंतर प्रकाशित हो रही है। गौरतलब है कि यह पत्रिका नेपाल एवं भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व भर में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं विकास में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। हिमालिनी पत्रिका के प्रकाशन की रजत जयंती पूरे करने पर हिमालिनी पत्रिका समूह को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *