गजेन्द्र नारायण सिंह केवल मधेश और मधेशियों के नेता नहीं वो राजनेता थे – मनीष मिश्र
गजेन्द्र नारायण सिह के २१ वीं पुण्य तिथि के पावन अवसर पर गजेन्द्र नारायण अध्ययन केन्द्र ने काठमांडू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था । कार्यक्रम में गजेन्द्र नारायण सिंह को याद करते हुए लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी नेपाल के नेता मनीष मिश्र ने कहा कि –गजेन्द्र नारायण सिंह केवल मधेश और मधेशियों के नेता नहीं वो राजनेता थे । वो भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर हम अभी भी चलने का प्रयास कर रहें हैं । उनके विचारों को हम आज भी मनन कर रहे हैं । अपने विचारों के कारण ही वो आज भी हमारे बीच हैं । उन्होंने हमेशा अपने पहिरन और पहनावा को आगे रखा ।
मिश्र ने यह भी कहा कि –उन्होंने सत्ता निरंकुशता के अवस्था में भी अपनी पहचान, संघीयता, समावेशीता के मुद्दें को आगे रखा । वो निडर थे और हमेशा अपनी बातों को बेझिझक रखते थे । उनके द्वारा दिखाए गए रास्तों को हमें अभी भी अपनाने की आवश्यकता है । हमें गर्व है कि उनका जन्म मधेश में हुआ ।

