सुकुम्बासी बस्ती हटाने के लिए गृहमन्त्री से सहयोग मांग
काठमांडू, २७ जनवरी । काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन्द्र साह (बालेन) ने सुकुम्बासी हटाने के लिए गृहमन्त्री रवी लामिछाने से सहयोग मांग किया है । एकीकृत बागमती विकास समिति के पदाधिकारी और महानगर के पदाधिकारी गण बिहिबार गृहमन्त्री से मिलने के लिए गृहमन्त्रालय पहुँच गए थे । भेटवार्ता के दौरान मेयर साह ने सुकुम्बासी बस्ती खाली करने का जो अभियान चल रहा है, उसमें सहयोग करने के लिए गृहमन्त्री लामिछाने से आग्रह किया ।
प्राप्त सूचना अनुसार मेयर साह ने गत मार्गशीर्ष १२ गते थापाथली स्थित सुकुम्बासी बस्ती खाली करते वक्त हुई घटना विवरण भी गृहमन्त्री को सुनाया है । साथ में सुकुम्बासी बस्ती खाली करने के पीछे रहे कारण और परिस्थिति के संबंध में भी उन्होंने ब्रिफिङ किया है । जवाफ में गृहमन्त्री लामिछाने ने कहा है कि बस्तीके संबंध में एकीन विवरण प्राप्त होने के बाद ही आगे की निर्णय होना जरुरी है ।

