Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीय सहमति से नये राष्ट्रपति को चयन किया जाएगाः डा. कोइराला

 
शशांक कोइराला, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ जनवरी । नेपाली कांग्रेस के नेता डा. शशांक कोइराला ने दावा किया है कि नये राष्ट्रपति का चयन राष्ट्रीय सहमति के साथ होनेवाला है । शुक्रबार नवलपरासी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसवा दावा किया है । उनका कहना है कि भावी राष्ट्रपति नेपाली कांग्रेस की ओर प्रस्तावित होनेवाले हैं ।
डा. कोइराला ने कहा कि नेपाली कांग्रेस के ही नेतृत्व में स्थानीय, प्रदेश और संघीय चुनाव सम्पन्न हुआ है और अब नये राष्ट्रपति चयन के लिए चुनाव होने जा रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘कांग्रेस की ध्यान अब राष्ट्रपति चुनाव में है और नये राष्ट्रपति राष्ट्रीय सहमति के साथ चयन हानेवाले हैं ।’ उन्होंने यह भी कहा है कि राष्ट्रपति में राष्ट्रीय सहमति कायम करने के लिए ही पुष्पकमल दाहाल को प्रधानमन्त्री पद में नेपाली कांग्रेस ने विश्वास का मत दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *