रक्सौल शहर के भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर (राज डंडी) में शनिवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
बीरगंज । भारत-नेपाल सीमा स्थित रक्सौल शहर के भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसर (राज डंडी) में शनिवार की संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक स्तर पर किया गया।
जिसका विधिवत उद्घाटन पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक, पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा, आईसीसीआर की रिजनल डॉयरेक्टर तबीशी बहल पाण्डेय, महावाणिज्य दूत नीतेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप के दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
आईसीसीआर पटना, सीजेआई वीरगंज, जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण व नगर परिषद् रक्सौल के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया था। जिसमें शामिल अतिथियों का नेपाली परंपरा के तहत बुके देने के साथ शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक एवं सीजी नीतेश कुमार ने भारत-नेपाल संबंधों की मजबूती को लेकर आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। वहीं,अवध किशोर ने शेरो शायरी प्रस्तुत कर वाह वाही बटोरी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से हमारे आपसी संबंध मजबूत होते है, एक मंच पर दोनो देश की संस्कृति से लोगों का परिचय होता है। भारत नेपाल की खुली सीमा दुनिया भर में उदाहरण प्रस्तुत करता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सीमावर्ती शहर को अच्छा बनाने की पहल की जा रही है।शहर के विभिन्न स्थलों पर चार सिवरेज प्लांट लगाने की योजना है।आईसीपी के रास्ते ट्रेड चालू होने से भारत को निश्चय ही फायदा होगा। रक्सौल को पर्यटन के दृष्टि से विकास पर भी फोकस है।
इस कार्यक्रम के अवसर पर श्री अनंत द्वारा लिखित दो गुलफामो की तीसरी कसम पुस्तक की समीक्षा करते हुए सतीश चंद्र झा सजल ने इसे भारत नेपाल रिश्तो में लोक जीवन का आइना और जीवनोपयोगी बताया।
कार्यक्रम में मंच का संचालन मुंतजीर अहमद खान के द्वारा किया गया।
प्रसिद्ध लोक गायक सत्येन्द्र कुमार संगीत द्वारा भोजपुरी में देशभक्ति और लोक प्रिय संगीत की प्रस्तुति ‘जग मे जहवा पहिले उगे किरीनिया, उगे सूर्य भगवान रे, उ देशवा में घर मोरा बाटे रे, नाम बा हिंदुस्तान रे!’
‘ये है मेरा बिहार,..!”पर खूब तालियां मिली। वहीं,तीसरी कसम फिल्म की गीत ‘अरे लाल लाल होठवा से बरसे ललिईया, कि रस चुवे ला हो, जैसे अमवा के मोजरा से ..की रस चूवे ला!” तथा राम सीता पर ‘ए पहुना मिथिले में रहू ना, अरे जैने सुख बा सुसरारी मे, तौने सुख में कहु ना!’ जैसी गीतों पर उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गई। श्री सत्येन्द्र ने लोकगीतों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया।
सांस्कृतिक नृत्य कलाकार सुदीप घोष व उनकी टीम के द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुत किया गया। इसमें भारत नाट्यम शैली में हनुमान आराधना और महात्मा गांधी का सुप्रसिद्ध भजन वैष्णव जन तेने कहिए, जिन पीर पराई जाने रे की जानदार प्रस्तुति खूब सराही गई। वहीं,अभिकल्पना कल्प वृक्षम की ओर से सुदीपा घोष की राधा कृष्ण पर आधारित ‘प्रेम रस बूंदन’को खूब वाहवाही मिली। वहीं ,वीरगंज आर्ट्स अकादमी और ज्ञानदा अकादमी के कई स्कूलों के बच्चों द्वारा नेपाली गीतों पर प्रस्तुती दी गयी।
कार्यक्रम में मंच का संचालन मुंतजीर अहमद खान के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शामिल गायकों और कलाकारों को नगर परिषद् के द्वारा सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन दुता वास के कौंसूलर शशि भूषण कुमार ने किया।
इस अवसर पर नगर सभापति धुरपति देवी, उप सभापति पुष्पा देवी, महावाणिज्य दुतावास के वाणिज्य दूत तरुण कुमार, डीसीएलआर राकेश रंजन, एएसपी चंद्र प्रकाश, अवर निबंधन पदाधिकारी संतोष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, सीमा जागरण मंच के बिहार प्रदेश के संयोजक महेश अग्रवाल, रक्सौल प्रखंड के उप प्रमुख शंभू दास, मंगल पुर पटनी पंचायत के मुखिया अशोक कुमार सिंह, मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी संगठन के सचिव दीपक कुमार, राजद नेता सह पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुरेश यादव, समाजसेवी राकेश कुशवाहा, कपड़ा बैंक की निर्देशिका ज्योति राज, इंडो नेपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, नगर पार्षद रवी गुप्ता, कुंदन सिंह, जितेंद्र दत्ता, सोनू गुप्ता, अनुरागिनी देवी, सीमा देवी, रणजीत श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, ओम कुमार, दीपक गुप्ता, निलाक्षी श्रीवास्तव, साहू युवा मंच के अध्यक्ष सुरेश साह, स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह, अरविंद जायसवाल, समाजसेवी दीपक कुमार गुप्ता, संजय साह, अनुज दास, सन्नी पटेल, कमलेश कुमार, देश बंधु गुप्ता, निप्पू साह, डांस डीवास एकेडमी की नंदिनी गुप्ता, सहित नेपाल के पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, सत्याग्रह नेपाल संस्था के संस्थापक चंद्र किशोर झा, नेपाल भारत सहयोग मंच के अध्यक्ष अशोक वैद, शिपु तिवारी, श्याम गुप्ता, आरसी यादव, कामरेंद्र वर्मा, प्रणय कुमार, एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा, नप कर्मी राकेश रंजन, ई. राज कुमार राय, कृष्णनंदन सिंह, अजीत कुमार, पंकज कुमार सिंह, चंदेश्वर बैठा, प्रशांत पाठक, सोनू मंडल, सोनू कुमार, दीपेश कुमार, आशीष कुमार, धीरज कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे। संवाद सहयोग दीपक अग्निरथ ने किया।
सौजन्य:- वॉइस ऑफ रक्सौल।







