Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, सात लोगों की मौत, 122 घायल

 

तेहरान, रायटर।

तुर्की-ईरान सीमा के पास उत्तर पश्चिमी ईरान के पश्चिम अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में शनिवार रात 5.9 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, भूकंप के कारण ईरान की एक प्रांतीय राजधानी में कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ईरानी मीडिया और यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) ने इसकी जानकारी दी है।

रायटर ने आपातकालीन सेवाओं के अधिकारियों के हवाले से बताया कि अजरबैजान प्रांत के खोय शहर में भूकंप आने से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 440 लोग घायल हो गए।

यह भी पढें   कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु

पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में महसूस किए गए झटके
समाचार एजेंसी फार्स ने बताया कि भूकंप के कारण खोय शहर में कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है। EMSC ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 मापी गई और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि ईरानी मीडिया ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.9 थी और यह ईरान के पश्चिमी अजरबैजान प्रांत में आया था। ईरान के मीडिया ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप से प्रभावित इलाकों में बचाव दल को भेजा गया है, जबकि अस्पताल को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *