Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धनुषा में पुलिस हिरासत से भागनेवाले ३ अभियुक्त पुनः गिरफ्तार

 

धनुषाा, १ फरवरी । इलाका पुलिस कार्यालय महेन्द्र नगर से पुलिस हिरासत से भागनेवाले ६ अभियुक्त में से ३ अभियुक्त को पुनः गिरफ्तार किया गया है । गत आइतबार पुलिस कार्यालय का वाल तोड़कर वे लोग भाग गए थे । जिला पुलिस कार्यालय धनुषा के अनुसार भागनेवालों में से मिथिला नगरपालिका–२ निवासी २५ वर्षीय हरिदीप सिंह, क्षीरेश्वरनाथ नगरपालिका–२ निवासी २५ वर्षीय अमित मण्डल और मिथिला नगरपालिका–६ निवासी रोशन कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है ।
भागनेवाले अभद्र व्यवहार, शान्ति सुरक्षा विरोधी गतिविधि और हाथहथियार तथा खरखदाना मुद्दा के अभियुक्त थे । पुलिस का कहना है कि लापत्ता बांकी ३ अभियुक्तों का भी खोजी कार्य जारी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *