विदेश मंत्री डॉ. विमला राई पौडयाल आज श्रीलंका यात्रा पर
काठमांडू।
श्रीलंका के 75 वें वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित विशेष समारोह में सहभागी होने के लिए विदेश मंत्री डॉ. विमला राई पौडयाल आज राजधानी कोलंबो जा रही हैं।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक श्रीलंका दौरे के दौरान वह उच्च स्तरीय राजनीतिक बैठकें भी करेंगी।
मंत्री पौडयाल शुक्रवार (20 माघ) को अपने श्रीलंकाई समकक्ष से मिलने वाली हैं। 21 गते को उनका श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और प्रधानमंत्री दिनेश गुनाबरदाने से भी मिलने का कार्यक्रम है।
उनका 25 गते को काठमांडू लौटने का कार्यक्रम है।

