Wed. Oct 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

2024 में भी पूर्ण वहुमत से सरकार वनेगी : देवेश कुमार

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । 2024में भाजपा प्रचंड जीत करेगी और केन्द्र में सरकार वनायेंगी। उपयुक्त बातें प्रदेश महामंत्री सह बिधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने मंगलवार को बासोपट्टी के विवाह भवन में आयोजित मधुबनी जिला भाजपा कार्यसमिति में प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के किए गये कार्यों को भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता जन जन तक पहुंचाये। उन्होंने कहा कि पी. एम. श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया में सम्मान दिलाने का काम किया है। वैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गया। आगामी 8 तथा 9फरवरी को विस सह अल्पकालिक विस्तार को प्रशिक्षण एवं 10से 15 के बीच सभी मंडलों की बैठक होगी। शंकर झा की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यकारिणी बैठक में पूर्व मंत्री सह बिधायक राम पृत पासवान, बिधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल, बिधायक अरुण शंकर प्रसाद एम. एल. सी. घनश्याम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर, जिला पार्षद विनोद प्रसाद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिष्णुदेव राउत सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों को मिथिला के पाग तथा अंग बस्त्र से स्वागत किया गया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com