आज प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीय सभा के संयुक्त बैठक को विशेष सम्बोधन करेंगी राष्ट्रपति भण्डारी
काठमांडू , २७ माघ –
राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी आज प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीय सभा के संयुक्त बैठक को सम्बोधन करेंगी । अपराह्न ३ बजे सङ्घीय संसद् भवन नया बानेश्वर में राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा सम्बोधन करने का कार्यक्रम तय किया गया है ।
संसद् सचिवालय के सहायक प्रवक्ता दशरथ धमला के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा विशेष सम्बोधन के प्रति प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ ने प्रतिनिधिसभा और राष्ट्रीय सभा में अलग अलग टेबल करवा रहे हैं । इसके बाद संयुक्त बैठक में धन्यवाद का प्रस्ताव पारित करने की कार्यसूची भी तैयार होने की जानकारी दी गई है ।
नेपाल के संविधान के धारा ९५ अनुसार राष्ट्रपति आज दोपहर तीन बजे सङ्घीय संसद् के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को सम्बोधन करेंगी । संविधान के धारा ९५ में राष्ट्रपति द्वारा सङ्घीय संसद् के किसी भी सदन की बैठक या दोनों सदन के संयुक्त बैठक को सम्बोधन करने तथा उसके लिए सदस्य की उपस्थिति आह्वान करने की व्यवस्था है ।
अपने दो कार्यकाल तक राष्ट्रपति बनी भण्डारी द्वारा आज होने जा रहे विशेष सम्बोधन को सभी ‘बिदाइ सम्बोधन’ के रूप में देख रहे हैं । निर्वाचन आयोग देश के तीसरे राष्ट्रपति के लिए आगामी २५ फागुन को नये निर्वाचन की कार्य तालिका सार्वजनिक कर चुकी है । जिसके अनुसार नए राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए तैयारी शुरु हो चुकी है । ये जानकारी निर्वाचन आयोग ने दी है ।
दो कार्यकाल की जिम्मेदारी ले चुकी राष्ट्रपति भण्डारी ने शनिवार की शाम के लिए रात्रि भोज का भी आव्हान किया है । उक्त रात्रि भोज में उपराष्ट्रपति, प्रधानमन्त्री, सर्वोच्च अदालत के प्रधानन्यायाधीश, मन्त्री, सुरक्षा निकाय के तीनों प्रमुख, मुख्यमन्त्री, सांसद, संवैधानिक निकाय के प्रमुख और उच्च अधिकारी , कूटनीतिक नियोग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है ।

